लखीमपुर खीरी:डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने वृद्धाश्रम में मनाई दीवाली, बुजुर्गों के साथ बाँटी खुशियाँ

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर जनपद की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने एक सराहनीय पहल करते हुए इस दीपावली का उत्सव वृद्धजनों के साथ मनाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

लखीमपुर जनपद की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने एक सराहनीय पहल करते हुए इस दीपावली का उत्सव वृद्धजनों के साथ मनाया। डीएम ने आज वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के दर्द को कम करने और उनके जीवन में खुशियाँ भरने का प्रयास किया।

जानकरी के अनुसार बताते चले दीपावली के पावन अवसर पर, जिलाधिकारी ने वृद्धजनों को अपने हाथों से मिठाई और उपहार वितरित किए, और उनसे आशीर्वाद लिया। डीएम के इस प्रयास से वृद्धाश्रम का माहौल पूरी तरह से उत्सवमय हो गया।

वृद्धाश्रम में आयोजित इस दीवाली उत्सव में जिलाधिकारी के साथ अपर जिलाधिकारी (एडीएम) और उपजिलाधिकारी (एसडीएम) भी मौजूद रहे। अधिकारियों की इस पहल ने समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया है कि त्योहारों पर उन लोगों का ध्यान रखना भी आवश्यक है, जिन्हें हमारे साथ की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.