बलरामपुर: बाइक पर खतरनाक स्टंट करना युवक को पड़ा महंगा, गैड़ास बुजुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद बलरामपुर में सार्वजनिक सड़कों पर स्टंटबाजी करने वाले एक युवक को गैड़ास बुजुर्ग थाना पुलिस ने सबक सिखाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद बलरामपुर में सार्वजनिक सड़कों पर स्टंटबाजी करने वाले एक युवक को गैड़ास बुजुर्ग थाना पुलिस ने सबक सिखाया है। सोशल मीडिया पर खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया।

 

हाथ छोड़कर जानलेवा स्टंट

यह युवक बिना हेलमेट पहने सार्वजनिक सड़क पर हाथ छोड़कर और दोनों पैर एक ओर करके खतरनाक और जानलेवा स्टंट कर रहा था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान, एंटी रोमियो टीम और महिला शक्ति टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए स्टंटबाज को मौके पर ही दबोच लिया।

पुलिस ने तत्काल युवक की बाइक जब्त कर ली। युवक के खिलाफ मोटर व्हीकल (M.V.) एक्ट के तहत चालान और समन जारी करते हुए सख्त विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसे खतरनाक स्टंट करने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Voice Of News 24