मुजफ्फरनगर में ‘शोले’ जैसा ड्रामा: प्रेमिका को बुलाने की जिद पर टावर पर चढ़ा युवक, वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित एक टावर पर एक युवक चढ़ गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर जनपद के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड पर एक फिल्मी ड्रामा देखने को मिला। यहां एक युवक अपनी प्रेमिका को बुलाने की जिद में एक ऊंचे टावर पर चढ़ गया।

बताया जा रहा है कि यह युवक प्रेमिका से मिलने की मांग पर अड़ा हुआ है। वह काफी ऊंचाई पर चढ़कर आराम से बैठा रहा और नीचे उतरने से साफ इनकार कर दिया। यह घटना लोगों को मशहूर फिल्म ‘शोले’ के वीरू की याद दिला रही है, जो टंकी पर चढ़ गया था।

टावर पर युवक के चढ़ने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटी हुई है, लेकिन युवक लगातार अपनी मांग पर कायम है।

 

Voice Of News 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *