बरेली: प्रेमानंद महाराज के अच्छे स्वास्थ्य के लिए यज्ञ, हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल

बरेली

बरेली जनपद में प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के उत्तम स्वास्थ्य के लिए एक विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बरेली जनपद में प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के उत्तम स्वास्थ्य के लिए एक विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया, जो हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल बन गया।

यह आयोजन बारादरी क्षेत्र के सर्वदेव मंदिर में किया गया। इस यज्ञ में न केवल हिंदू समुदाय के लोग, बल्कि मुस्लिम समाज के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए और प्रेमानंद महाराज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

यज्ञ में रोग नाश के लिए विशेष मंत्रों का जाप किया गया और 9 किलोग्राम विशेष हवन सामग्रियों से आहुतियां दी गईं। इस पहल ने सामाजिक सौहार्द और धार्मिक एकता का संदेश दिया।

 

Voice Of News 24