आजमगढ़ में दीपावली से पहले खाद्य विभाग का अभियान: 11 नमूने लिए गए, एक क्विंटल मिठाई नष्ट

आजमगढ़

आजमगढ़ जनपद में दीपावली के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (FSDA) ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ सघन अभियान चलाया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आजमगढ़ जनपद में दीपावली के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (FSDA) ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ सघन अभियान चलाया है।

इस अभियान के दौरान, विभाग की टीम ने 11 दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। चेकिंग में मिलावटी मिठाइयां, दूध, नमकीन, ड्राई फ्रूट, खाद्य तेल, वनस्पति घी और रंगीन मिठाइयों पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके अलावा, मौके पर ही एक क्विंटल (100 किलोग्राम) मिठाई को नष्ट कराया गया।

सहायक आयुक्त खाद्य सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि अब तक कुल 42 नमूने लिए जा चुके हैं और यह अभियान दीपावली तक लगातार जारी रहेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनता को मिलावटी मिठाइयों से बचाना और व्यापारियों को गुणवत्ता बनाए रखने का संदेश देना है।

छापेमारी अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार तिवारी, लालमणि यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.