रोहटा रोड हादसा: कार की टक्कर से 35 फीट नीचे गिरे कपड़ा कारोबारी अजय जैन, मौके पर मौत

मेरठ

मेरठ जनपद के रोहटा रोड पर सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे कपड़ा कारोबारी अजय जैन (जैननगर निवासी) की दर्दनाक मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद के रोहटा रोड पर सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे कपड़ा कारोबारी अजय जैन (जैननगर निवासी) की दर्दनाक मौत हो गई। पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने उन्हें फ्लाईओवर पर जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह करीब 8 फुट हवा में उछलकर 35 फीट नीचे सिर के बल जा गिरे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। बताया गया है कि क्षतिग्रस्त कार पर ‘पुलिस’ का स्टीकर लगा था, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि, एसएचओ महावीर सिंह ने बाद में इस बात से इंकार किया कि वह टक्कर मारने वाली कार थी और कहा कि कार ट्रेस नहीं हुई है।

हादसा सुबह करीब 6:15 बजे हुआ। राहगीरों ने अजय जैन के मोबाइल का सिम निकालकर परिजनों को सूचना दी। बेटे उन्हें लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाने भागे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अजय जैन दिल्ली में कारोबार करते थे। उनके परिवार में पत्नी प्रीति जैन, बेटी अदिति जैन और बेटा ध्रुव हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

 

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.