बिहार चुनाव 2025: काराकाट सीट पर बढ़ी सियासी सरगर्मी, पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह निर्दलीय उतरने को तैयार

ब्यूरो रिपोर्ट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले काराकाट सीट एक बार फिर सियासी सरगर्मी का नया केंद्र बन गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले काराकाट सीट एक बार फिर सियासी सरगर्मी का नया केंद्र बन गई है। भोजपुरी स्टार और बीजेपी नेता पवन सिंह की पार्टी में वापसी ने जहां हलचल मचाई है, वहीं अब उनकी पत्नी ज्योति सिंह के मैदान में उतरने की खबर ने सबको चौंका दिया है।

Image

पवन सिंह ने हाल ही में सार्वजनिक रूप से यह घोषणा की थी कि वह स्वयं यह चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि, उनके इस बयान के तुरंत बाद उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर काराकाट सीट से चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर ली है।

ज्योति सिंह ने कहा है कि वह जनता के पूर्ण समर्थन से यह चुनाव लड़ेंगी ताकि “कुछ करके दिखा सकें।” पवन सिंह के चुनाव न लड़ने के फैसले के बाद उनकी पत्नी का यह चुनावी रुख क्षेत्र की राजनीति को और दिलचस्प बना सकता है।

 

Voice Of News 24