महराजगंज: कपड़े की दुकान से टैब चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर वार्ड नंबर 10 में एक कपड़े की दुकान पर चोरी की वारदात सामने आने से हड़कंप मच गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर वार्ड नंबर 10 में एक कपड़े की दुकान पर चोरी की वारदात सामने आने से हड़कंप मच गया है। चोरी की यह पूरी घटना दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट रूप से कैद हो गई है।

रील देखने में व्यस्त महिला, दूसरी ने किया हाथ साफ

फुटेज में दिखाई दे रहा है कि दुकान पर मौजूद एक बुजुर्ग महिला अपने मोबाइल पर रील देखने में व्यस्त थी। इसी का फायदा उठाते हुए, खरीदारी के बहाने आई एक अन्य महिला ने काउंटर पर रखा एक गैलेक्सी टैब चुपके से उठा लिया और वहाँ से निकल गई।

घटना का पता चलने पर दुकान मालिक ने तुरंत स्थानीय थाने में तहरीर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फुटेज में महिला का चेहरा स्पष्ट दिख रहा है, जिसके आधार पर उसकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

वारदात के बाद पूरे बाजार में हड़कंप मचा हुआ है, और व्यापारी वर्ग ने दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील करते हुए सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी महिला को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

 

Voice Of News 24