बलरामपुर: साइबर ठगों के चंगुल से पुलिस ने वापस कराए ₹20,000; ठगी का शिकार हुए पीड़ित के चेहरे पर लौटी मुस्कान

बलरामपुर (कोतवाली देहात)

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जनपद अंतर्गत थाना कोतवाली देहात पुलिस और साइबर सेल की तत्परता से एक पीड़ित नागरिक की डूबी हुई रकम सकुशल वापस मिल गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जनपद अंतर्गत थाना कोतवाली देहात पुलिस और साइबर सेल की तत्परता से एक पीड़ित नागरिक की डूबी हुई रकम सकुशल वापस मिल गई है। पुलिस की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई के चलते साइबर फ्रॉड (Cyber Fraud) के 20,000 रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस आ गए हैं। अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई वापस पाकर पीड़ित ने बलरामपुर पुलिस टीम का सहृदय आभार व्यक्त किया है।

दोस्त बनकर शातिर ठग ने ऐंठे थे पैसे, पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल

मिली जानकारी के मुताबिक, कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम रतनपुर निवासी आवेदक श्री राम संचित पुत्र मंगल प्रसाद के साथ 2 अप्रैल 2026 को एक साइबर ठगी हुई थी। शातिर ठग ने उन्हें फोन कर उनका दोस्त होने का नाटक किया और घरेलू मजबूरी बताकर धोखे से ₹20,000 ट्रांसफर करवा लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने तत्काल नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही कोतवाली देहात थाने की साइबर हेल्पडेस्क तुरंत एक्शन मोड में आ गई। टीम ने बिना समय गंवाए संबंधित बैंक के नोडल अधिकारियों से समन्वय (तालबेल) स्थापित किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के बैंक खाते में भेजी गई ₹20,000 की संपूर्ण धनराशि को तत्काल होल्ड (फ्रीज) करा दिया।

विधिक औपचारिकताएं पूरी कर खाते में लौटे पैसे

साइबर हेल्पडेस्क द्वारा तकनीकी जांच पूरी करने के बाद, ठगी की रकम को वापस दिलाने के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय से आवश्यक कानूनी आदेश प्राप्त किए और बैंक के उच्च अधिकारियों से संपर्क साधा। सभी आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूर्ण किए जाने के उपरांत ₹20,000 की पूरी धनराशि सफलतापूर्वक पीड़ित राम संचित के बैंक खाते में वापस करा दी गई।

सराहनीय कार्य करने वाली साइबर पुलिस टीम
साइबर प्रभारी अनूप कुमार सिंह के नेतृत्व में इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे:

म0आ0 रीमा, म0आ0 शीलम

का0 अभय मौर्य, आ0 सत्यम सिंह

बलरामपुर पुलिस की आमजन से विशेष अपील:
इस बड़ी सफलता के बाद जनपदीय पुलिस ने सभी नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण एडवायजरी जारी की है। पुलिस ने अपील करते हुए कहा है कि:

यदि आप या आपका कोई परिचित किसी भी प्रकार की ऑनलाइन या साइबर धोखाधड़ी का शिकार होता है, तो घबराएं नहीं। घटना के तुरंत बाद गोल्डन ऑवर (शुरुआती 1-2 घंटे) के भीतर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। आप जितनी जल्दी सूचना देंगे, ठगी गई धनराशि के वापस मिलने की संभावना उतनी ही अधिक होगी।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.