4 वर्षीय बच्ची की हत्या का आरोपी महज 6 घंटे में गिरफ्तार, जौनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जौनपुर

जौनपुर जनपद के जफराबाद थाना क्षेत्र के धनेजा गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 4 वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के जफराबाद थाना क्षेत्र के धनेजा गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 4 वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जौनपुर पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

मां की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना के बाद पीड़िता की मां की तहरीर पर जफराबाद थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की।

ऐसे पकड़ा गया आरोपी
जांच और ग्रामीणों से पूछताछ के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले। पता चला कि घटना वाले दिन आरोपी साहबलाल निषाद (42 वर्ष) को बच्ची से बातचीत करते और रात के समय उसके आसपास संदिग्ध परिस्थितियों में देखा गया था।

पुलिस कार्रवाई: संदेह के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी साहबलाल निषाद को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक, कड़ी पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

फिलहाल, पुलिस आरोपी को जेल भेजकर मामले की आगे की विधिक व न्यायिक जांच में जुट गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.