फिरोजाबाद : निर्माणाधीन रेलवे पुल की शटरिंग गिरी, 5 मजदूर दबे; ठेकेदार फरार

फिरोजाबाद

फिरोजाबाद जनपद के टूंडला में गुरुवार रात एक निर्माणाधीन रेलवे पुल पर बड़ा हादसा हो गया। पुल का लेंटर ढालने के लिए लगाई गई शटरिंग अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे नीचे काम कर रहे कई मजदूर मलबे में दब गए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


फिरोजाबाद जनपद के टूंडला में गुरुवार रात एक निर्माणाधीन रेलवे पुल पर बड़ा हादसा हो गया। पुल का लेंटर ढालने के लिए लगाई गई शटरिंग अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे नीचे काम कर रहे कई मजदूर मलबे में दब गए।

हादसे में कम से कम 5 मजदूरों के दबे होने की खबर है। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। JCB मशीन की मदद से मलबे को हटाकर दबे हुए मजदूरों को निकालने का काम तेजी से जारी है।

इस बीच, हादसे के बाद ठेकेदार मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ठेकेदार की तलाश की जा रही है।

 

Voice Of News24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.