महराजगंज : परतावल–कप्तानगंज मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के परतावल–कप्तानगंज मार्ग पर आज गुरुवार शाम इमिलिया भट्ठा के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के परतावल–कप्तानगंज मार्ग पर आज गुरुवार शाम इमिलिया भट्ठा के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार बाइक और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।

दोनों घायल गोरखपुर रेफर

जानकारी के अनुसार बताते चले की हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को बुलाया। परतावल चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी परतावल भिजवाया। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

घायलों की पहचान राजन वर्मा (25) पुत्र कृष्णा वर्मा और अभिषेक उर्फ डिम्पल (22) पुत्र मंटू मद्देशिया के रूप में हुई है। टक्कर में राजन वर्मा के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि अभिषेक के हाथ और पैर टूट गए हैं।

ऑटो चालक फरार, तलाश जारी

चौकी प्रभारी परतावल अमित सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ऑटो को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे के तुरंत बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीम सक्रिय है और आसपास के क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

 

Voice Of News 24