महराजगंज: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से 3 साल के बच्चे की मौत, मां और चाचा गंभीर रूप से घायल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में आज गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में आज गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। परतावल–पनियरा मार्ग पर महदेवा चौराहे के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी।

इस भीषण हादसे में 3 वर्षीय शमद पुत्र अब्दुल वसीर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार उसकी मां कमरजहां (30 वर्ष) और चाचा अकरम (26 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाज के बाद घर लौट रहे थे परिजन

मिली जानकारी के अनुसार, पनियरा थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर तिवारी निवासी अकरम अपनी चाची कमरजहां और भतीजे शमद को लेकर दोपहर करीब 2 बजे परतावल से इलाज कराकर घर लौट रहे थे। महदेवा चौराहे से आगे बढ़ते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुँचाया। वहाँ डॉक्टरों ने छोटे शमद को मृत घोषित कर दिया। वहीं, कमरजहां और अकरम की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

श्यामदेउरवा थाना प्रभारी रामानुज यादव ने बताया कि हादसे में शामिल पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.