बलरामपुर में अवैध हथियार के साथ तीन युवक गिरफ्तार, देशी तमंचा और कारतूस बरामद

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के थाना कोतवाली देहात पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले तीन युवक को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद के थाना कोतवाली देहात पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक देशी तमंचा (315 बोर), तीन जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी के कुशल नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

उप-निरीक्षक अनुज कुमार यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में रात्रि गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान, बलरामपुर-श्रावस्ती मुख्य मार्ग पर, ग्राम पीलीभीत के पास, मुखबिर की सूचना पर इन तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से अवैध हथियार और कारतूस के अलावा एक HF Deluxe मोटरसाइकिल और तलाशी में 900/- रुपये नकद भी बरामद हुए।

तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात में मु.अ.सं.- 367/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.