बलरामपुर पुलिस ने पश्चिम बंगाल से एक नाबालिगअपहृता को सकुशल बरामद किया, एक आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के थाना कोतवाली देहात पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल से एक नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है और अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

 

बलरामपुर जनपद के थाना कोतवाली देहात पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल से एक नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है और अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार बताते चले दो जुलाई को थाना कोतवाली देहात पर नरायनपुर महादेव मिश्र निवासी द्वारा सूचना दी गई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 29.06.2025 को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। इस सूचना पर तत्काल मु.अ.सं.- 234/25 धारा 87 बीएनएस (BNS) के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति श्री के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

उप-निरीक्षक अमित चौहान अपनी टीम (हे.का. मोईन नसीम अहमद और म.का. शिम्पी सिंह) के साथ पुलिस महानिरीक्षक, देवीपाटन परिक्षेत्र, गोण्डा की अनुमति से पश्चिम बंगाल रवाना हुए। लगातार प्रयासों के बाद, 06.10.2025 को प्राप्त लोकेशन के आधार पर, टीम ने थाना रबीन्द्र नगर, जनपद दक्षिणी 24 परगना (प. बंगाल) से अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस ने इस दौरान अभियुक्त फिरोज शेख पुत्र शेख जाहिद अब्बास उर्फ हसन शेख (निवासी ग्राम संतोषपुर थाना रबीन्द्र नगर, प. बंगाल) को भी गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त करने के बाद, अभियुक्त को थाना कोतवाली देहात लाया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पीड़िता के बयान और साक्ष्यों के आधार पर, मुकदमे में धारा 137(2)/64(2)(M) BNS और 5L/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.