अफगानिस्तान के लिए इतिहास रच गए राशिद खान, वनडे में 200 विकेट पूरे

स्पोर्ट्स डेस्क

अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान ने क्रिकेट जगत में एक नया मुकाम हासिल कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान ने क्रिकेट जगत में एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। वह वनडे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 200 विकेट पूरे करने वाले अफगानिस्तान के पहले गेंदबाज बन गए हैं।

 

उन्होंने यह उपलब्धि बांग्लादेश के खिलाफ अबू धाबी में खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान हासिल की। राशिद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में मात्र 38 रन देकर तीन विकेट झटके। उनके शिकार बनने वालों में बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज, जाकर अली और नुरुल हसन शामिल रहे।

एशिया में अनोखा रिकॉर्ड

इस 200 विकेट के साथ ही राशिद खान ने एशियाई क्रिकेट में भी एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह एशिया के पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिनके व्हाइट-बॉल करियर में टी20 अंतर्राष्ट्रीय में 150+ विकेट्स और वनडे में 200+ विकेट्स दर्ज हैं।

 

Voice Of News 24