विशाखापत्तनम में आज भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला वर्ल्ड कप मुकाबला, टीम इंडिया की नजर ‘जीत की हैट्रिक’ पर

स्पोर्ट्स डेस्क

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का 10वां मुकाबला आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का 10वां मुकाबला आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस मैच में जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

यह मैच दोपहर 3 बजे शुरू होगा।

भारत का पलड़ा भारी

टूर्नामेंट में भारतीय टीम अब तक अजेय रही है, उसने श्रीलंका और पाकिस्तान को हराया है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट के नेतृत्व वाली टीम को पहले मैच में इंग्लैंड से करारी हार मिली थी, लेकिन उसने शानदार वापसी करते हुए न्यूजीलैंड को पराजित किया।

IND W vs SA W H2H रिकॉर्ड: वनडे क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक 33 भिड़ंत हुई हैं। इसमें भारत ने 20 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि दक्षिण अफ्रीका को 12 मैचों में सफलता मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रौड्रिग्स, रिचा घोष, उमा छेत्री, रेणुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, राधा यादव, अमनजोत कौर, अरूंधति रेड्डी, क्रांति गौड़।

दक्षिण अफ्रीका: लाउरा वोलवार्ट (कप्तान), अयाबोंगा खाका, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लर्क, मारिजन कप, तजमिन ब्रिट्स, सिनालो जाफ्ता, नॉनकुलुलेको एमलाबा, एनेरी डर्कसन, एनेके बॉश, मसाबाता क्लास, सुने लूस, काराबो मेसो, तुमी सेखुखुने, नोंदुमिसो शांगासे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.