रायबरेली मॉब लिंचिंग: राहुल गांधी ने कहा- यह इंसानियत, संविधान और न्याय की हत्या

रायबरेली

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि (पासवान) की निर्मम हत्या को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि (पासवान) की निर्मम हत्या को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस घटना को “केवल एक इंसान की नहीं, बल्कि इंसानियत, संविधान और न्याय की हत्या” बताया है।

राहुल गांधी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि, “देश में नफरत, हिंसा और भीड़ तंत्र को सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है।”

‘संविधान की जगह बुलडोजर ने ले ली’

Official letter on All India Congress Committee letterhead in Hindi dated between 7-10 with signatures at bottom. Text discusses issues related to Dalit youth Hariom Valmiki murder in Raebareli including demands for justice investigation and protection. Features party emblem and formal formatting.

राहुल गांधी ने आगे कहा कि देश में संविधान की जगह बुलडोजर ने ले ली है, और इंसाफ की जगह डर ने। उन्होंने स्पष्ट किया कि “यह देश संविधान से चलेगा, भीड़ की सनक से नहीं। भारत का भविष्य समानता और मानवता पर टिका है।”

उन्होंने मृतक हरिओम वाल्मीकि के परिवार को सांत्वना देते हुए कहा, “मैं परिवार के साथ खड़ा हूं। उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।” रविवार रात को भी राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से फोन पर बात की थी और उन्हें आश्वासन दिया था कि कांग्रेस परिवार उनके साथ है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार बताते चलते की यह मामला 2 अक्टूबर का है, जब हरिओम पासवान की हत्या हुई थी। शुरुआत में यह कहा गया था कि युवक ड्रोन चोर था। घटना के तुरंत बाद युवक को पीटने और उसकी लाश के वीडियो सामने आए थे।

इसके बाद, 4 अक्टूबर को एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें मार खाते हुए युवक राहुल गांधी का नाम लेता है। वीडियो में भीड़ में से एक शख्स यह कहते हुए सुनाई देता है कि “यहां सब ‘बाबा’ वाले हैं”।

इस गंभीर मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में ऊंचाहार थाना अध्यक्ष संजय कुमार सहित 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही, पुलिस ने अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.