महराजगंज:परतावल में भक्ति और उत्साह के बीच दुर्गा प्रतिमा विसर्जन सकुशल संपन्न

महराजगंज

महराजगंज जनपद शारदीय नवरात्रि के समापन के अवसर पर शुक्रवार को परतावल क्षेत्र में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम और श्रद्धा-भक्ति के माहौल में सकुशल संपन्न हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद शारदीय नवरात्रि के समापन के अवसर पर शुक्रवार को परतावल क्षेत्र में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम और श्रद्धा-भक्ति के माहौल में सकुशल संपन्न हुआ। सुबह से ही पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

जयकारों से गूंजा पूरा नगर

परतावल बाजार, शिवमंदिर, तिवारी टोला, हॉस्पिटल रोड और आसपास के गाँवों से प्रतिमाएं भव्य रूप से सज-धजकर शोभायात्रा के रूप में निकाली गईं। डीजे की गूंज, ढोल-नगाड़ों की थाप और “जय माता दी” के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। शोभायात्रा परतावल बाजार होते हुए चौराहे से गुजरी और गोरखपुर व महराजगंज मार्ग से होते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंची। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक श्रद्धा व उल्लास के साथ इस यात्रा में शामिल हुए।

पुलिस की पैनी निगरानी में रही शांति व्यवस्था

विसर्जन के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस रहा। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह और परतावल चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल जगह-जगह मुस्तैद रहा। सुरक्षा ड्यूटी में एसआई शुभम चौबे, अंकित चौरसिया, अंजनी कुमार, महिला उपनिरीक्षक सारिका सिंह, हेड कांस्टेबल रमेश कुमार, मनोहर, कांस्टेबल विनय गौड़, विकास यादव, हैदर, संदीप कुमार, सूर्यनाथ, संतोष, राजू यादव, रमेश कुमार और राज कुमार सिंह सहित अन्य जवान शामिल रहे।

पुलिस की पैनी निगरानी और सतर्कता के चलते प्रतिमा विसर्जन का पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.