सिद्धार्थनगर: मोहाना पुलिस ने ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत महिलाओं को किया जागरूक

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर आज ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ कार्यक्रम के तहत मोहाना थाना क्षेत्र में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया।

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर आज ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ कार्यक्रम के तहत मोहाना थाना क्षेत्र में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत शौर्य के कुशल पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष रोहित कुमार उपाध्याय के निर्देशन पर मोहाना पुलिस टीम ने यह अभियान चलाया।

शक्ति दीदी अभियान और साइबर सुरक्षा पर जोर

आज  ग्राम गढ़मोर स्थित पंचायत भवन में उप निरीक्षक सुनील कुमार सिंह और महिला आरक्षी सारिका सिंह तथा अंकिता सिंह ने ग्राम प्रधान, लेखपाल, आशा बहू और सिकरेट्री की उपस्थिति में गाँव की महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया।

शक्ति दीदी कार्यक्रम के तहत, महिलाओं को एंटी-रोमियो अभियान और साइबर अपराध सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया:

1090 वुमेन पावर लाइन

181 महिला हेल्प लाइन

112 पुलिस हेल्प लाइन

1098 चाईल्ड केयर लाइन

1930 साइबर क्राइम हेल्प लाइन

पुलिस ने महिलाओं को किसी भी आपात स्थिति में इन नंबरों का उपयोग करने और बिना डर के अपनी समस्या बताने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

Voice Of News 24