सिद्धार्थनगर: सांसद जगदम्बिका पाल ने जीएसटी को बताया ऐतिहासिक सुधार, राहुल गांधी पर साधा निशाना

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज के सांसद जगदम्बिका पाल ने आज शुक्रवार को जीएसटी (GST) को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की उन्होंने घटाई गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज के सांसद जगदम्बिका पाल ने आज शुक्रवार को जीएसटी (GST) को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की उन्होंने घटाई गई जीएसटी दरों के लाभ गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को अब तक का सबसे बड़ा जीएसटी सुधार मिला है। पाल ने दावा किया कि इस रिफॉर्म से आम नागरिक, व्यापारी वर्ग और उद्योग, सभी को राहत मिली है।

सांसद पाल ने कहा कि जीएसटी सुधार के चलते अधिक किफायत से उपभोग बढ़ा है, जिससे अर्थव्यवस्था में 2 लाख करोड़ की वृद्धि और हर वर्ष 2.5 लाख करोड़ से अधिक उपभोक्ता लाभ का अनुमान है। उन्होंने दावा किया कि यह सुधार आने वाले समय में भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा और महंगाई पर भी अंकुश लगेगा।

राहुल गांधी पर साधा निशाना

सांसद जगदम्बिका पाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेश जाकर देश की छवि खराब करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कोलम्बिया दौरे में उनके बयान देश को बदनाम करने वाले रहे हैं, जबकि प्रधानमंत्री लगातार भारत की साख को विश्व मंच पर मजबूत कर रहे हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.