महराजगंज
महराजगंज जनपद के पनियरा नगर पंचायत में मूर्ति विसर्जन के दौरान हाई टेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से तीन लोग घायल हो गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के पनियरा नगर पंचायत में मूर्ति विसर्जन के दौरान हाई टेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से तीन लोग घायल हो गए। यह हादसा पनियरा थाना क्षेत्र के रजौड़ा शराब भट्ठी के पास हुआ।यह घटना नगर पंचायत पनियरा के धंगरहवा वार्ड नंबर पांच से मूर्ति विसर्जन के लिए जाते समय हुई। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रखी मूर्ति अचानक हाई टेंशन तार के संपर्क में आ गई, जिससे मूर्ति में आग लग गई और ट्रॉली पर सवार लोग बिजली के जोरदार झटके की चपेट में आ गए।
एक युवक गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
जानकारी के अनुसार बताते चले की हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान निखिलेश राय (16 वर्ष), शत्रुघ्न राय (27 वर्ष) और 7 वर्षीय अमित के रूप में हुई है, जो सभी पनियरा के वार्ड नंबर 5 के निवासी हैं।
घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां शत्रुघ्न राय की हालत काफी गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं, निखिलेश राय और बालक अमित का इलाज पनियरा कस्बे के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहाँ उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही पनियरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर जांच-पड़ताल कर रही है।
गोरखपुर: CM योगी के दौरे का पांचवां दिन, जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं pic.twitter.com/DqaR4e536k
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 3, 2025























