हापुड़ में बड़ा हादसा टला: टाइल्स से लदा ट्रक रेलिंग तोड़कर नीचे गिरा

हापुड़

हापुड़ जनपद मे शुक्रवार तड़के कोतवाली देहात क्षेत्र के तातारपुर गुरुकुल के सामने नेशनल हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


हापुड़ जनपद मे शुक्रवार तड़के कोतवाली देहात क्षेत्र के तातारपुर गुरुकुल के सामने नेशनल हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जा रहा टाइल्स से लदा एक अनियंत्रित ट्रक हाईवे की रेलिंग तोड़ता हुआ नीचे जा गिरा। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में ट्रक में सवार चालक और परिचालक दोनों सुरक्षित बच गए।

चालक को आई झपकी, रोड पर बिखरे टाइल्स
जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रक तातारपुर बाईपास पर पहुंचा। बताया गया है कि ट्रक चालक को नींद की झपकी आ गई, जिसके चलते वह वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा।

नियंत्रण खोते ही ट्रक रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गया और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के कारण सड़क पर और नीचे के इलाके में टाइलें बिखर गईं।

चालक-परिचालक सुरक्षित
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम तुरंत मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। ट्रक चालक बृजमोहन मीणा और परिचालक जगबीर सिंह को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षित बताया गया है।

थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि यह राहत की बात है कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाने की व्यवस्था की और हादसे के बावजूद हाईवे पर यातायात को सुचारु रखा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

Voice of News 24