सिद्धार्थनगर:परिषदीय विद्यालयों की शिकायतें अब टोल फ्री नंबर पर करें दर्ज

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद परिषदीय विद्यालयों में लापरवाही और खामियों पर अंकुश लगाने के लिए शासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद परिषदीय विद्यालयों में लापरवाही और खामियों पर अंकुश लगाने के लिए शासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब छात्रों, अभिभावकों और आम लोगों को विद्यालयों से जुड़ी समस्याएं सीधे दर्ज कराने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है, जिसे विद्यालयों की बाउंड्री पर चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं।

टोल फ्री नंबर पर दर्ज होंगी शिकायतें

लगातार मिल रही शिकायतों, जैसे कि शिक्षकों की अनुपस्थिति, स्कूल देर से खोलना, स्वच्छता की कमी और रख-रखाव संबंधी लापरवाही को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। अब सिद्धार्थनगर के दो हजार से अधिक परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की मनमानी नहीं चलेगी।

शासन द्वारा जारी किया गया टोल फ्री नंबर है: 18008893277।

यह नंबर विद्यालय की दीवारों पर अंदर और बाहर दोनों तरफ चस्पा किया जाएगा और इसे गूगल लिंक पर भी अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।

शासन स्तर से होगी शिकायतों की निगरानी

इस टोल फ्री नंबर के माध्यम से दर्ज होने वाली शिकायतों की निगरानी सीधे शासन स्तर से की जाएगी। विभागीय मंशा यह है कि कॉन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर अभिभावकों को यह सुविधा दी जाए, ताकि वे स्कूल के शैक्षिक स्तर और अध्यापकों की कार्यशैली के बारे में जानकारी दे सकें।

बीएसए शैलेष कुमार ने बताया कि टोल फ्री नंबर और यातायात के सामान्य नियम दीवारों पर लिखवाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। अभिभावक और ग्रामीण इस नंबर पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं, जिससे विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधरेगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.