वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, गिल कप्तान और जडेजा उपकप्तान

स्पोर्ट्स डेस्क

वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। इस सीरीज में युवा बल्लेबाज शुभमन गिल पहली बार घरेलू मैदान पर टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। वहीं, चोटिल ऋषभ पंत की जगह अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को उपकप्तान बनाया गया है।

टीम में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। करुण नायर, अभिमन्यु ईश्वरन, आकाशदीप, शार्दुल ठाकुर और अंशुल कंबोज को टीम से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल और अक्षर पटेल की टीम में वापसी हुई है। युवा बल्लेबाज सरफराज खान को एक बार फिर टीम में जगह नहीं मिली है, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी और साईं सुदर्शन जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।

टेस्ट सीरीज का शेड्यूल:

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 2 अक्टूबर से होगा।

पहला टेस्ट: 2 अक्टूबर से, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में।

दूसरा टेस्ट: 10 अक्टूबर से, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में।

वेस्टइंडीज के कोच की चुनौती

सीरीज शुरू होने से पहले ही वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी ने टीम इंडिया को इशारों-इशारों में चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि अगर न्यूजीलैंड की टीम भारत को उसके घर में हरा सकती है, तो उनकी टीम भी ऐसा कर सकती है।

वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, साईं सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, और नारायण जगदीशन (विकेटकीपर)।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.