बलरामपुर जेल में बंदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने स्वास्थ्य पर उठाए सवाल

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के जिला जेल में बुधवार को मादक पदार्थ रखने के आरोप में बंद एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद के जिला जेल में बुधवार को मादक पदार्थ रखने के आरोप में बंद एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान ललिया थाना क्षेत्र के नंदनगर निवासी 38 वर्षीय जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जो फरवरी से जेल में बंद था।

जितेंद्र को एसएसबी ने मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया था। मृतक के पिता कौशल कुमार ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को ही अपने बेटे से जेल में मुलाकात की थी और उस समय वह पूरी तरह स्वस्थ था।

जेल प्रशासन के अनुसार, बुधवार रात अचानक जितेंद्र की तबीयत बिगड़ गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेलर एस.के. सोनकर ने बताया कि शुरुआती जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक लग रहा है। हालांकि, परिजनों ने जितेंद्र के अचानक बीमार पड़ने और मौत पर सवाल उठाए हैं। अभी तक परिजनों की ओर से इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.