महराजगंज:नवरात्रि के मद्देनजर एडीजी ने लिया भारत-नेपाल सीमा का जायजा, सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक

महराजगंज

महराजगंज आगामी नवरात्रि पर्व को देखते हुए अपर महानिदेशक (एडीजी) मूथा अशोक जैन ने आज भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज आगामी नवरात्रि पर्व को देखते हुए अपर महानिदेशक (एडीजी) मूथा अशोक जैन ने आज भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सोनौली बॉर्डर पर एसएसबी और नेपाल के सुरक्षा अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा पार से होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्णय लिया।

एडीजी ने सोनौली स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों की सघन चेकिंग और आवाजाही को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

इसके बाद, सोनौली कोतवाली में एसएसबी, पुलिस, कस्टम और इमीग्रेशन के अधिकारियों के साथ एक और बैठक हुई। इस दौरान नवरात्रि के दौरान तस्करी, अवैध शराब और मादक पदार्थों की आवाजाही को रोकने की रणनीति पर चर्चा की गई।

एडीजी जैन ने सुरक्षा एजेंसियों को गश्त (पेट्रोलिंग) बढ़ाने और सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवी मंदिरों में जाते हैं, इसलिए सीमा क्षेत्र की सुरक्षा सर्वोपरि है। सभी एजेंसियों को मिलकर काम करने और नवरात्रि को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया गया।

 

Voice Of News 24