बृजमनगंज:अज्ञात वाहन की टक्कर से 55 वर्षीय साइकिल सवार व्यक्ति की मौत

महराजगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के देवलासपुर मोड़ पर आज बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के देवलासपुर मोड़ पर आज बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पोखारभिंडा खास निवासी फेकू अपनी साइकिल से अपने साढ़ू के घर मानसबगढ़ जा रहे थे, तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि फेकू साइकिल से गिर पड़े और बुरी तरह घायल हो गए। आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत उन्हें नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज पहुंचाया। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Voice Of News 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *