महराजगंज:चलते ट्रक में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से हादसा,ड्राइवर और खलासी ने कूदकर बचाई जान

महराजगंज

महराजगंज जनपद भिटौली थाना क्षेत्र के पिपरा खादर गांव के पास बुधवार को एक चलती ट्रेलर ट्रक में अचानक आग लग गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद भिटौली थाना क्षेत्र के पिपरा खादर गांव के पास बुधवार को एक चलती ट्रेलर ट्रक में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ।आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रक पूरी तरह से जलकर राख हो गया, हालांकि समय रहते ड्राइवर और खलासी ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे।

दुर्घटना में ट्रक मालिक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने की सूचना मिलते ही भिटौली और घुघली थाना पुलिस के साथ-साथ फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जल चुका था।

घटनास्थल पर आग और धुएं का गुबार देखकर आसपास के इलाकों से भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया और यातायात को सुचारु बनाने में मदद की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.