सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ तहसील के कठेला समय माता थाना क्षेत्र के खैरा गांव में एक 15 वर्षीय किशोरी का शव पोखरे में मिलने से मचा हड़कंप। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ तहसील के कठेला समय माता थाना क्षेत्र के खैरा गांव में एक 15 वर्षीय किशोरी का शव पोखरे में मिलने से मचा हड़कंप मृतका की पहचान आंचल पुत्री चंद्रशेखर के रूप में हुई है।
रातभर तलाश के बाद मिला शव
जानकारी क्ले अनुसार बताते चले की आंचल सोमवार दोपहर से अपने घर से लापता थी। परिजनों और ग्रामीणों ने पूरी रात उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली. मंगलवार सुबह गांव के पोखरे में जब उसका शव मिला तो परिवार में मातम पसर गया।
पुलिस ने शुरू की जांच
थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि पुलिस ने फील्ड यूनिट की मदद से घटनास्थल की जांच कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है. किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा. इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि वह उम्मीद करते हैं कि आने वाले समय में आजम खान पर लगे सभी मुकदमे खत्म हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है, तो आजम खान पर दर्ज किए गए सभी ‘झूठे मुकदमे’ वापस ले लिए जाएंगे. pic.twitter.com/PKfy7yrw2L
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 23, 2025























