मेरठ:चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने आईं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

मेरठ

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने आईं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छात्रों के बीच ड्रग्स के बढ़ते सेवन पर गहरी चिंता व्यक्त की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने आईं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छात्रों के बीच ड्रग्स के बढ़ते सेवन पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि ऐसी पढ़ाई का क्या फायदा, जब बच्चे, यहाँ तक कि छात्राएं भी, नशे का सेवन कर रही हैं।

‘आत्मघात जैसा लगा जब सुना लड़कियां भी ड्रग्स लेती हैं’

राज्यपाल ने कहा कि “सुनने में आया है कि कुछ छात्राएं भी ड्रग्स लेती हैं.” उन्होंने इसे बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि यह न केवल उनके, बल्कि उनके परिवार के लिए भी हानिकारक है. उन्होंने कहा, “जब मैंने सुना कि बेटियां भी ड्रग्स लेती हैं, तब तो मुझे आत्मघात करने जैसा लगा.”

उन्होंने छात्रों को नसीहत दी कि वे अपने माता-पिता का सम्मान करें और मेहनत से सफल हों. उन्होंने वृद्धाश्रमों की बढ़ती संख्या पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी शिक्षा का क्या मतलब, जो बच्चों को अपने माता-पिता को वृद्धाश्रम में धकेलने के लिए मजबूर करती है।

कुलपति को दिए सख्त निर्देश

राज्यपाल ने कुलपति संगीता और सभी शिक्षकों को कड़ाई से निर्देश दिया कि पूरी यूनिवर्सिटी को ड्रग्स मुक्त बनाया जाए. उन्होंने कहा, “पता करो कहाँ से ड्रग्स आ रहा है? कौन ला रहा है? कौन खा रहा है?” उन्होंने हॉस्टलों में जाकर जांच करने और अगर कोई छात्र ड्रग्स लेता हुआ पाया जाता है, तो उसका इलाज कराने के लिए भी कहा।

उन्होंने कहा कि हमारा देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ड्रग्स मुक्त होने की दिशा में काम कर रहा है, और आने वाली पीढ़ी को ही भारत को विकसित बनाना है. उन्होंने छात्रों से पूछा, “क्या ड्रग्स खाकर विकसित बनाओगे?” राज्यपाल ने छात्रों को नशीले पदार्थों से दूर रहने और अपने जीवन को बचाने का संकल्प लेने को कहा।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.