सिद्धार्थनगर:अस्पताल में महिला की मौत के बाद बवाल, तोड़फोड़ के बाद अस्पताल बंद,जिलाधिकारी के निर्देश पर एक तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के आरके सेवा आश्रम हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान एक महिला की मौत के बाद हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर के आरके सेवा  हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान एक महिला की मौत के बाद हड़कंप मच गया।बताते चले की रविवार को हुई इस घटना में परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर तोड़फोड़ की।

जानकारी के अनुसार बताते चले की मृतका सरिता मौर्या को रविवार सुबह महराजगंज से अस्पताल लाया गया था। मृतका के देवर मनेसर मौर्या के अनुसार, सुबह 11 बजे तक सब कुछ सामान्य था। लेकिन कुछ ही देर बाद स्थिति बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि सरिता की मौत अस्पताल में ही हो गई थी, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने इसे छिपाने के लिए उन्हें ऑक्सीजन लगाकर गोरखपुर रेफर कर दिया। जब परिजनों को इस बात का पता चला, तो वे आक्रोशित हो गए और उन्होंने अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सीओ सदर विश्वजीत सौरयान ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों को माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट करवाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए, अस्पताल को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर एक तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत कुमार चौरसिया ने जिलाधिकारी के निर्देश पर एक तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है। इस टीम में उप जिलाधिकारी कल्याण सिंह मौर्य, एडिशनल सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रेनू गौड़ शामिल हैं। यह टीम अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर और डिलीवरी रूम का निरीक्षण कर रही है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24