बलरामपुर
बलरामपुर जनपद में शासन द्वारा चलाए जा रहे बालश्रम/भिक्षावृत्ति अभियान और बचपन बचाओ आंदोलन के तहत बलरामपुर पुलिस ने जन जागरूकता अभियान चलाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद में शासन द्वारा चलाए जा रहे बालश्रम/भिक्षावृत्ति अभियान और बचपन बचाओ आंदोलन के तहत बलरामपुर पुलिस ने जन जागरूकता अभियान चलाया है. पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर, आज थाना जरवा के मझगवा और बालपुर गांव में चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया गया।
दुकानदार, ढाबा और रेस्टोरेंट मालिक हुए जागरूक
इस दौरान, पुलिस ने आम नागरिकों, दुकानदारों और ढाबा, रेस्टोरेंट मालिकों से भी बात की. उन्हें बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति और बाल विवाह जैसी कुरीतियों के बारे में बताया गया. होटल, ढाबा और वर्कशॉप मालिकों को सख्त हिदायत दी गई कि बाल श्रम एक दंडनीय अपराध है।
इस जागरूकता कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत राव, उपनिरीक्षक शनि कुमार निषाद और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे. यह अभियान बाल तस्करी से आजादी 3.0 का हिस्सा है।
सिद्धार्थनगर:मामूली विवाद में अधेड़ की मौत,मृतक के बेटे की तहरीर पर 8 पर केस दर्जhttps://t.co/NzqwHS2kSQ@Uppolice @siddharthnagpol
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 20, 2025





















