महराजगंज : जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने किया रोहिन नदी का निरीक्षण, बाढ़ की तैयारियों का लिया जायजा

महराजगंज

महराजगंज जनपद में नदियों के बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज बृजमनगंज और त्रिमुहानी क्षेत्र में रोहिन नदी का निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में नदियों के बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज बृजमनगंज और त्रिमुहानी क्षेत्र में रोहिन नदी का निरीक्षण किया. उन्होंने सोहरवा और राजपुर-दौलतपुर क्षेत्र का भी स्थलीय जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

हालात की समीक्षा और अधिकारियों को निर्देश

निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने एसडीएम फरेंदा शैलेंद्र गौतम से मौजूदा हालात की जानकारी ली. एसडीएम ने बताया कि भारी बारिश के कारण कुछ हिस्सों में पानी भर गया है, लेकिन स्थिति अभी नियंत्रण में है. जिलाधिकारी ने तहसील प्रशासन और सिंचाई विभाग को निर्देश दिया कि वर्तमान हालात और भारी बारिश की संभावना को देखते हुए तटबंधों की निगरानी बढ़ा दी जाए.

उन्होंने सभी विभागों को संभावित बाढ़ के लिए अपनी तैयारियों को अद्यतन रखने का निर्देश दिया और कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. उन्होंने फसल सर्वे का काम जल्द से जल्द पूरा कराकर किसानों को समय पर मुआवजा सुनिश्चित करने को भी कहा. इसके अलावा, उन्होंने बाढ़ चौकियों और राहत शिविरों की पुनः जांच कर सभी आवश्यक इंतजाम पूरे करने का आदेश दिया.

नदी का जलस्तर और जनता से अपील

सिंचाई विभाग ने बताया कि जनपद में राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ रहा है, जबकि अन्य सभी नदियाँ फिलहाल स्थिर हैं. जिलाधिकारी ने नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए आम जनता से अपील की कि वे नदियों, नहरों और बड़े जलाशयों की ओर जाने से बचें.

इस निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी फरेंदा शैलेंद्र गौतम और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे.

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.