महराजगंज:खेत में काम कर रहे युवक को साँप के डसने से हालत गंभीर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल कोतवाली क्षेत्र के कलनही खुर्द गाँव में आज गुरुवार दोपहर खेत में काम कर रहे एक युवक को जहरीले साँप ने डस लिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के निचलौल कोतवाली क्षेत्र के कलनही खुर्द गाँव में आज गुरुवार दोपहर खेत में काम कर रहे एक युवक को जहरीले साँप ने डस लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई है.

खेत में काम करते वक्त हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार बताते चले की यह घटना दोपहर करीब 4 बजे हुई, जब 35 वर्षीय नेपाल पुत्र दुर्जन अपने खेत में काम कर रहे थे. अचानक एक जहरीले साँप ने उन्हें डस लिया, जिसके बाद वे अचेत होकर गिर पड़े.

गाँव वालों ने तुरंत उन्हें नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), निचलौल पहुँचाया. अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है.

 

Voice Of News 24