धानी बाजार:संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

महराजगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दुखद घटना सामने आई है. धानी बाजार में एक युवक का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दुखद घटना सामने आई है. धानी बाजार में एक युवक का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

कमरा अंदर से था बंद, पत्नी ने देखा शव

जानकारी के मुताबिक, यह घटना तब सामने आई जब मंगलवार दोपहर तक 35 वर्षीय सतीश कुमार अपने कमरे से बाहर नहीं निकले. उनकी पत्नी ने उन्हें कई बार आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर उन्होंने खिड़की से झाँककर देखा तो सतीश को कमरे के अंदर कुंडी से लटका हुआ पाया। यह देखकर वह जोर से चीख पड़ीं जिसके बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए।

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को निकाला बाहर

घटना की सूचना मिलते ही धानी चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची. चूंकि कमरा अंदर से बंद था, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर खोला और शव को नीचे उतारा. फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

मानसिक तनाव का संदेह

स्थानीय लोगों के अनुसार, सतीश पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से जूझ रहे थे, हालांकि इसके पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. सतीश अपने पीछे अपनी पत्नी और चार छोटे बच्चों (तीन बेटियाँ और एक बेटा) को छोड़ गए हैं. इस घटना से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

बृजमनगंज थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है. हालांकि, मौत की असली वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

 


Voice Of News 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *