महराजगंज

महराजगंज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर धानी बाजार क्षेत्र स्थित राप्ती नदी तट पर मंगलवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दराज के गांवों व आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चों ने राप्ती नदी में स्नान कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर धानी बाजार क्षेत्र स्थित राप्ती नदी तट पर मंगलवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दराज के गांवों व आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चों ने राप्ती नदी में स्नान कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य भी किया।
मिली जानकारी के अनुसार, सुबह से ही नदी तट पर लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी और दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। धार्मिक स्नान के साथ-साथ नदी किनारे लगे मेले में भी लोगों की खासी चहल-पहल रही, जहां बच्चों, महिलाओं व युवाओं ने खिलौनों, मिठाइयों, घरेलू सामान और खानपान की दुकानों पर खरीदारी व मेले का आनंद लिया।
घाट और मेले में भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। पुलिसकर्मियों ने नदी तट व मेला परिसर के आसपास निगरानी बनाए रखी, जिससे स्नान, पूजन और मेले का आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
रामपुर: ओवरब्रिज से 30 फीट नीचे गिरी बोलेरो, 4 दोस्तों की मौत, 100 मीटर तक फैले शव
https://t.co/ttRLLWo0Wd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 24, 2026


















