बलिया

बलिया कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर जनपद के शिवरामपुर घाट पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से ही घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और स्नान-दान का सिलसिला लगातार चलता रहा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर जनपद के शिवरामपुर घाट पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से ही घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और स्नान-दान का सिलसिला लगातार चलता रहा।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन शिवरामपुर घाट पर गंगा स्नान करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक, महर्षि भृगु द्वारा भगवान विष्णु को पद-प्रहार किए जाने के बाद जब माता लक्ष्मी ने उन्हें श्राप दिया था, तो इसी पावन दिन बलिया के इसी घाट पर स्नान करने से महर्षि भृगु को अपने श्राप से मुक्ति मिली थी। इसी आस्था के चलते हर वर्ष यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
बलिया के जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगभग आठ से दस लाख श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर घाट पर साफ-सफाई के व्यापक प्रबंध किए गए हैं, साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए एनडीआरएफ (NDRF) की टीमों की भी तैनाती की गई है।
रामपुर: ओवरब्रिज से 30 फीट नीचे गिरी बोलेरो, 4 दोस्तों की मौत, 100 मीटर तक फैले शव
https://t.co/ttRLLWo0Wd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 24, 2026


















