सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ संशोधन अधिनियम के कुछ प्रावधानों पर लगाई रोक

ब्यूरो रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 के कुछ प्रावधानों पर रोक लगा दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 के कुछ प्रावधानों पर रोक लगा दी है। मुख्य न्यायाधीश (CJI) ने कहा कि ये रोक तब तक रहेगी जब तक राज्य सरकारें इस पर नियम नहीं बना लेतीं।

वक्फ बनाने और सीईओ की नियुक्ति पर अहम फैसला

 

 

कोर्ट ने उस प्रावधान पर रोक लगा दी, जिसमें वक्फ बनाने के लिए किसी व्यक्ति को 5 साल तक इस्लाम का अनुयायी होना जरूरी था। यह रोक तब तक लागू रहेगी, जब तक राज्य सरकारें यह तय करने के लिए नियम नहीं बना लेतीं कि कोई व्यक्ति इस्लाम का अनुयायी है या नहीं।

कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है कि जहाँ तक संभव हो, वक्फ बोर्ड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मुस्लिम होना चाहिए। हालांकि, गैर-मुस्लिम को सीईओ नियुक्त करने की अनुमति देने वाले संशोधन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया गया।

संपत्ति विवाद और सदस्य संख्या पर निर्देश

CJI ने कहा कि कलेक्टर को वक्फ की संपत्ति से जुड़े विवादों पर फैसला लेने का अधिकार नहीं होगा, और न ही कमिश्नर को संपत्ति का मालिकाना हक तय करने का अधिकार दिया जा सकता है।

एक महत्वपूर्ण फैसले में कोर्ट ने यह भी कहा कि वक्फ बोर्ड में 3 से ज्यादा गैर-मुस्लिम सदस्य नहीं हो सकते।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.