नेपाल हिंसा की आंच उत्तर प्रदेश बॉर्डर तक पहुंची, सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट

ब्यूरो रिपोर्ट

नेपाल में पिछले दो दिनों से जारी हिंसक विरोध प्रदर्शनों का असर अब उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे नेपाली जिलों तक पहुँच गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

नेपाल में पिछले दो दिनों से जारी हिंसक विरोध प्रदर्शनों का असर अब उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे नेपाली जिलों तक पहुँच गया है। बुधवार को महराजगंज से सटे नेपाल के हिस्से में फिर से हिंसा भड़क उठी, जहाँ उपद्रवियों ने एक सरकारी दफ्तर को आग के हवाले कर दिया और कई जगहों पर तोड़फोड़ की।

600 किमी सीमा पर चौकसी बढ़ाई गई

नेपाल के हालात को देखते हुए यूपी से लगी 600 किलोमीटर लंबी सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट हैं। इसी कड़ी में, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने नेपाल की जेलों से भागे नौ कैदियों को हिरासत में लिया है।

महराजगंज के सोनौली बॉर्डर से चार फरार कैदियों को पकड़ा गया।

सिद्धार्थनगर के खुनवा बॉर्डर से पाँच कैदियों को हिरासत में लिया गया।

भारतीय सुरक्षा एजेंसियां इन कैदियों से गहन पूछताछ कर रही हैं।

ट्रक ड्राइवर नेपाल में फंसे, कर्फ्यू लगा

हिंसा के मद्देनजर, सिद्धार्थनगर के अलीगढ़वा बॉर्डर पर शाम 5 बजे से सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं, लखीमपुर, महराजगंज और बहराइच में बॉर्डर सील होने के कारण 200 से अधिक भारतीय ट्रक ड्राइवर नेपाल के हिस्से में फंस गए हैं। उन्हें डर है कि कहीं उनके ट्रक भी हिंसा की भेंट न चढ़ जाएं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.