गृहमंत्री अमित शाह ने सपा सांसद राजीव राय को दी जन्मदिन की बधाई

ब्यूरो रिपोर्ट

गृहमंत्री अमित शाह ने समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय को उनके जन्मदिन के मौके पर फोन पर बधाई दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

गृहमंत्री अमित शाह ने समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय को उनके जन्मदिन के मौके पर फोन पर बधाई दी। इस दौरान दोनों के बीच दिलचस्प बातचीत हुई।

अमित शाह ने राजीव राय से पूछा कि वह कितने साल के हो गए हैं, जिस पर राय ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, “ऑफिशियली 56 साल का हो गया हूं, लेकिन वैसे 53 साल का हूं।” यह सुनकर दोनों मुस्कुराए।

बता दें कि राजीव राय समाजवादी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हैं। अलग-अलग दलों के नेताओं के बीच इस तरह की सौहार्दपूर्ण बातचीत राजनीतिक मतभेदों से परे व्यक्तिगत संबंधों को दर्शाती है।

 

Voice Of News 24