सिद्धार्थनगर: बेटे के जन्म की खुशी में की गई पार्टी बनी मौत का कारण, दोस्त ने की हत्या

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नकथर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नकथर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बेटे के जन्म की खुशी में अपने दोस्त के साथ पार्टी कर रहे एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।

कोड़रा ग्रांट गांव का रहने वाला जहीर उर्फ सोनू (25) मुंबई में कबाड़ बेचने का काम करता था। करीब 13 दिन पहले, वह अपनी पत्नी के प्रसव के लिए गांव लौटा था। तीन दिन बाद ही उसकी पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया, जिससे परिवार में खुशी का माहौल था।

जानकारी के अनुसार बताते चले की चार दिन पहले सोनू अपनी बहन सुबीना के ससुराल, शोहरतगढ़ के नकथर गांव आया था। यहां उसकी मुलाकात पड़ोसी फोटो बंजारा (50) से हुई। बेटे के जन्म की खुशी में दोनों ने शुक्रवार को पार्टी करने का फैसला किया। रात करीब 9 बजे, नशे की हालत में दोनों घर लौट रहे थे। तभी घर से 20-30 मीटर की दूरी पर किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई। झगड़ा इतना बढ़ गया कि फोटो बंजारा ने अपनी जेब से चाकू निकाला और सोनू के पेट और सीने पर ताबड़तोड़ 10 से ज्यादा वार कर दिए। सोनू के जमीन पर गिरते ही आरोपी ने पास पड़ी ईंट से उसके सिर पर भी वार किए और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर शोहरतगढ़ के थाना प्रभारी बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे सोनू को तुरंत सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शोहरतगढ़ थाना प्रभारी बिन्देश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया- शराब के नशे में हुए विवाद के बाद युवक की चाकू से गोदकर हत्या हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.