मेरठ: बारिश के कारण कल भी स्कूलों में छुट्टी, जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने जारी किए आदेश

मेरठ

मेरठ जनपद में लगातार तीन दिनों से हो रही भारी बारिश को देखते हुए, जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने बृहस्पतिवार, 4 सितंबर को भी कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मेरठ जनपद में लगातार तीन दिनों से हो रही भारी बारिश को देखते हुए, जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने बृहस्पतिवार, 4 सितंबर को भी कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। इस आदेश के तहत परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएससी और मदरसा बोर्ड के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

जलभराव और सुरक्षा को लेकर लिया गया फैसला
बुधवार को दिन भर हुई बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने भी गुरुवार को भारी बारिश का अनुमान जताया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है और हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है। इस वजह से सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है।

 

Voice Of News 24