बलरामपुर में शुरू हुआ मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग सेंटर,छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं कराई जाएगी नि:शुल्क तैयारी

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के विशुनपुर विश्राम में स्थित राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज में अब छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क तैयारी कराई जाएगी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद के विशुनपुर विश्राम में स्थित राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज में अब छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क तैयारी कराई जाएगी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद के विशुनपुर विश्राम में स्थित राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज में अब छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क तैयारी कराई जाएगी। यहां मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का सेटेलाइट सेंटर शुरू हो गया है, जिसकी देखरेख जिलाधिकारी पवन अग्रवाल और मुख्य विकास अधिकारी कर रहे हैं।

इस केंद्र की शुरुआत से स्कूल में लंबे समय से चल रही विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी दूर हो गई है। अब यहां भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान जैसे विषयों के विशेषज्ञ शिक्षक नियमित रूप से कक्षाएं लेंगे।

पचपेड़वा के छात्रों को मिलेगा लाभ

यह सेटेलाइट सेंटर विशेष रूप से विकास खंड पचपेड़वा और आसपास के क्षेत्रों के छात्रों के लिए फायदेमंद होगा। इस केंद्र के माध्यम से छात्र-छात्राओं को आईआईटी, नीट, यूपीएससी, रेलवे और बैंकिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उच्च स्तरीय मार्गदर्शन मिलेगा। यह पहल उन छात्रों के लिए एक वरदान साबित होगी जो आर्थिक तंगी के कारण महंगी कोचिंग नहीं ले पाते हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.