सिद्धार्थनगर पुलिस की बड़ी सफलता मारपीट के मामले में तीन आरोपी और एक बाल अपचारी को किया गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर, गोल्हौरा थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में तीन वांछित आरोपियों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर, गोल्हौरा थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में तीन वांछित आरोपियों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई राम सेवक की मौत और उनकी पत्नी रमावती के घायल होने के मामले में हुई है।

क्या है पूरा मामला

घटना 27 अगस्त की रात की है। राम सेवक का बेटा वाल्मीकि अपने घर के पास था, तभी गांव का ही विदेशी नामक व्यक्ति वहां पहुंचा और वाल्मीकि को गाली देने लगा। दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ, जिसके बाद वाल्मीकि के माता-पिता, राम सेवक और रमावती, उसे घर वापस ले गए।

आरोप है कि कुछ ही देर बाद विदेशी अपने साथी रंजीत, बालकरन, गोलू और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वाल्मीकि के घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में राम सेवक और उनकी पत्नी रमावती गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले बांसी के संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया। राम सेवक की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां सोमवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया।

गोल्हौरा पुलिस ने आज बुधवार को इटवा-बांसी मार्ग पर शास्त्री नगर से तीनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। वहीं, एक बाल अपचारी को तेलियाडीह-भिटिया मार्ग से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

पुलिस ने बताया कि मृतक राम सेवक और घायल रमावती की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में और भी धाराएं जोड़ी गई हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

 

Voice Of News 24