महराजगंज: नवागत DSP अंकुर गौतम को नौतनवा का कार्यभार, एसपी ने कंधे पर स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं

महराजगंज

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने हाल ही में प्रशिक्षण पूरा करने वाले नवागत पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अंकुर गौतम को उनके कंधे पर स्टार लगाकर शुभकामनाएं दीं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने हाल ही में प्रशिक्षण पूरा करने वाले नवागत पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अंकुर गौतम को उनके कंधे पर स्टार लगाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डीएसपी गौतम को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने डीएसपी अंकुर गौतम को क्षेत्राधिकारी (सीओ) नौतनवा का कार्यभार सौंपा। नौतनवा एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्र है, इसलिए इस पद पर एक युवा और प्रशिक्षित अधिकारी की नियुक्ति को काफी अहम माना जा रहा है।

डीएसपी अंकुर गौतम ने इस नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया है। पुलिस प्रशासन को उम्मीद है कि उनके आने से नौतनवा क्षेत्र में कानून व्यवस्था और बेहतर होगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.