बलरामपुर पुलिस की बड़ी सफलता गैड़ास बुजुर्ग में चोरी का किया खुलासा,दो गिरफ्तार और एक बाल अपचारी भी पकड़ा गया

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के गैड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का बलरामपुर पुलिस ने सफल अनावरण कर लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद के गैड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का बलरामपुर पुलिस ने सफल अनावरण कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का माल भी बरामद हुआ है, जिसमें जेवरात और नकदी शामिल है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की 3 अगस्त को गैड़ास बुजुर्ग थाने में किस्मत अली नाम के एक शख्स ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 2 और 3 अगस्त की रात में कुछ अज्ञात चोरों ने उनके चचेरे भाई के घर में घुसकर एक बक्सा चुरा लिया। बक्से में चांदी की दो हंसुली, एक कड़ा, सोने की अंगूठी और कुछ नकदी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया था।

 

ऐसे हुआ चोरी का खुलासा

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय और क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में एक टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान, पुलिस ने दो आरोपियों- हसमत अली (निवासी गद्दीपुर इटईरामपुर), शैलेंद्र कुमार सोनी (निवासी धुसवा बाजार) और एक बाल अपचारी को धुसवा बाजार से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ऐशो-आराम की चीजें और महंगे मोबाइल खरीदने के लिए चोरी की योजना बनाई थी। बाल अपचारी ने अपनी नानी के सो जाने के बाद तकिए के नीचे से चाभी निकालकर कमरा खोला और दोनों को अंदर बुलाया। उन्होंने बक्से को छत पर ले जाकर बोरी में भरा, फिर खेत में ले जाकर ईंट से तोड़ दिया।

आरोपियों ने बताया कि बक्से से उन्हें ₹11,500 और चांदी की हंसुली और कड़ा मिला था। उन्होंने चांदी के जेवरात धुसवा बाजार में राजेश ज्वेलर्स की दुकान पर शैलेंद्र सोनी को ₹18,300 में बेच दिए थे। पुलिस ने शैलेंद्र सोनी की दुकान से चोरी के जेवरात और आरोपियों के पास से ₹5,200 नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

इस मामले में पुलिस ने धाराएं बढ़ाकर आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ने इस सफल कार्य के लिए टीम को बधाई दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.