सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के बढ़नी कस्बे में एक दुखद घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के बढ़नी कस्बे में एक दुखद घटना सामने आई है। बढ़नी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2, मिल कॉलोनी में आज गुरुवार को 20 वर्षीय अनिल (पुत्र मोलहू) ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
अस्पताल में मृत घोषित
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग अनिल को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी ले गए। वहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉ. प्रदीप वर्मा ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ढेबरुआ थाना पुलिस ने बताया कि उन्हें इस मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सिद्धार्थनगर: अनुपस्थित डॉक्टरों पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की बड़ी कार्रवाई
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 28, 2025























