बलरामपुर:सरयू नहर में गिरने से 32 वर्षीय विवाहिता महिला की मौत, गांव में पसरा मातम

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के उतरौला कोतवाली क्षेत्र के विथरिया परसपुर में आज गुरुवार शाम को एक दुखद हादसा हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद के उतरौला कोतवाली क्षेत्र के विथरिया परसपुर में आज गुरुवार शाम को एक दुखद हादसा हुआ। मनकाकोट सरयू नहर पुल पर 32 वर्षीय नीतू की संतुलन बिगड़ने से नहर में गिरने से मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि नीतू अपने बच्चों की तलाश करते हुए नहर पुल तक पहुंची थीं। वह पुल पर बैठी थीं, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वह नहर के तेज बहाव में गिर गईं। उन्हें बचाने के लिए एक ग्रामीण ने तुरंत नहर में छलांग लगाई, लेकिन वह सफल नहीं हो सका।

नीतू का शव बहते हुए विश्रामपुर गांव तक पहुंच गया। ग्रामीणों ने जल्द पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर शव को नहर से बाहर निकाला।

परिवार में शोक की लहर

इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। नीतू की मौत पर उनके परिजन और बच्चे गहरे सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

कोतवाली उतरौला के प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24