बलरामपुर: नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव अनिल कुमार सागर ने की विकास कार्यों की समीक्षा

बलरामपुर

प्रमुख सचिव और जिले के नोडल अधिकारी अनिल कुमार सागर ने अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान कलेक्ट्रेट में विभिन्न विभागों के साथ बैठक की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद में प्रमुख सचिव और जिले के नोडल अधिकारी अनिल कुमार सागर ने अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान कलेक्ट्रेट में विभिन्न विभागों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले में चल रही सभी प्रमुख योजनाओं और विकास कार्यों की गहन समीक्षा की।

विकास योजनाओं पर दिए निर्देश

पुलिसकर्मियों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने के बाद, प्रमुख सचिव ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी ढंग से किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि पात्र लाभार्थियों तक उनका पूरा लाभ पहुंचे।

बैठक में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर चर्चा हुई, जिनमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, पीएम सूर्य घर बिजली योजना, और दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना प्रमुख थीं। इसके अलावा, उन्होंने किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, और पीएम आवास योजना की प्रगति का भी जायजा लिया।

स्वास्थ्य और रोजगार योजनाओं की समीक्षा

प्रमुख सचिव ने जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन फेज-2, और ऑपरेशन कायाकल्प जैसे महत्वपूर्ण अभियानों की भी समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, जैसे कि एम्बुलेंस सेवाओं और टेलीमेडिसिन सुविधाओं की उपलब्धता पर भी चर्चा की।

साथ ही, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जिला एक उत्पाद (ODOP), विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, और सामूहिक विवाह योजना जैसी रोजगार और सामाजिक कल्याण योजनाओं की प्रगति पर भी विशेष ध्यान दिया गया।

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.